अनोखा तीर, हरदा। शहर के विकास नगर में मंगलवार शाम एक 57 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महेश पिता मांगीलाल के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, महेश करीब चार महीने पहले हुए हादसे के बाद से पैरालाइज थे। मंगलवार शाम करीब 5 बजे वे अचानक घर के अंदर गए और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो वे फंदे पर लटके मिले। परिवार ने आशंका जताई है कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया होगा। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कारणों का पता लगा रही है।
57 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

4 Views






