-डबल फाटक पर बनी रहती है जाम की स्थिति
अनोखा तीर, हरदा। डबल फाटक से बिरजाखेड़ी तक प्रस्तावित 4.5 किमी बायपास रिंग रोड के निर्माण में देरी से आमजन परेशान हैं। प्रभावित किसानों की सूची जारी होने के बाद भी शेष 1.5 किमी भूमि अधिग्रहण का कार्य अटका हुआ है, जबकि 3 किमी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अधूरे मार्ग के कारण स्थानीय डबल फाटक पर घंटों जाम की स्थिति बन रही है। इसे लेकर विधायक प्रतिनिधि संजय कमलचंद्र जैन ने जिला प्रशासन से मार्ग निर्माण में देरी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं प्रशासन ने मुआवजा सूची जारी कर दी है, जिससे निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सूची के अनुसार बदरून बी को 2.11 लाख, अख्तर खां को 3.20 लाख, फारूख खां परिवार को 8.29 लाख, मुंशी खां परिवार को 7.47 लाख, मुंशी खां पिता सलीम को 4.57 लाख, अकबर खां को 11.38 लाख और अफजल को 3.20 लाख रुपए मुआवजा मिलेगा। पीडब्ल्यूडी के रतनलाल कुंभार ने बताया कि धारा 21 की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद राशि वितरित कर शेष बचे 1.5 किमी मार्ग का कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।







