Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

2 min read

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाईÓ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए।  इस अवसर पर अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने, एसडीएम खिरकिया सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी शैलेन्द्र बड़ोनिया, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्वेता बम्होरे सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में हरदा के शेख मजीद व वार्ड 35 निवासी अशोक ने आवेदन देकर विद्युत बिल अधिक आने के संबंध में शिकायत की, जिस पर महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। ग्राम गोदड़ी निवासी दयाराम मानकर ने अपने पुत्र का प्रवेश सीएम राइज स्कूल करताना में कराने हेतु आवेदन दिया, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी को पात्रता अनुसार प्रवेश कराने के निर्देश दिए गए। ग्राम बैड़ियाकला के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में आवेदन देकर मुहालकला फिडर से आने वाली एचपीसीएल लाइन के खम्बे ठीक कराने तथा ग्राम भीमपुरा से बैड़ियाकला तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की मरम्मत कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए गए। ग्राम रातातलाई निवासी देवलाल ने दो माह का राशन प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर जिला आपूर्ति अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए।

0 Views

Leave a Reply