Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

पैदल यात्रियों के लिए भोजन प्रसादी भंडारे का हुआ आयोजन

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। हरियाली अमावस्या के अवसर पर मां नर्मदा हंडिया-नेमावर स्नान के लिए जा रहे भक्तजनों एवं रामदेवरा की पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार को भोजन प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया।  यह आयोजन मां नर्मदा सेवा समिति, आर्यन जनसेवा फाउंडेशन एवं सहयोगी सदस्यों के संयुक्त सहयोग से होटल मानसरोवर, इंदौर रोड के बाजू में किया गया। भंडारे का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ, जो देर रात्रि तक निरंतर चलता रहा। इस दौरान करीब 2800 से 3000 भक्तजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। पैदल यात्रियों के लिए भोजन के साथ सेवा एवं सहयोग की समुचित व्यवस्था की गई। समिति से जुड़े नरेश बादर ने बताया कि समिति द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें सेवा से जुड़े सदस्य अपनी इच्छा एवं सामर्थ्य के अनुसार स्वेच्छा से सहयोग प्रदान करते हैं। सदस्यों के इसी सहयोग से समय-समय पर इस प्रकार के भोजन प्रसादी एवं सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना समिति का प्रमुख उद्देश्य है। भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण कर आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

2 Views

Leave a Reply