अनोखा तीर, हरदा। वीर दुर्गादास जयंती के अवसर पर गुरुवार, 13 अगस्त को मंडी प्रांगण में नीलामी कार्य बंद रहेगा। इसके चलते किसानों से इस दिन अपनी कृषि उपज बिक्री के लिए मंडी में नहीं लाने की अपील की गई है। मंडी समिति के अनुसार ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन हरदा द्वारा 10 अगस्त को आवेदन प्रस्तुत कर 13 अगस्त को वीर दुर्गादास जयंती के कारण मंडी प्रांगण में नीलामी कार्य बंद रखने का अनुरोध किया गया था। इसी के मद्देनजर मंडी समिति ने किसानों के लिए सूचना जारी की है। मंडी समिति ने किसानों से अपील की है कि 13 अगस्त को अपनी कृषि उपज लेकर मंडी प्रांगण में न आएं, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडी समिति द्वारा संबंधित अधिकारियों, व्यापारियों एवं अन्य संबंधितों को भी इसकी सूचना दी गई है।
वीर दुर्गादास जयंती पर कल मंडी में नहीं होगी नीलामी

0 Views






