Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव की मांग

1 min read

– एनएसयूआई ने पीएम श्री महाविद्यालय में किया प्रदर्शन

अनोखा तीर, हरदा। छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ बिश्नोई के नेतृत्व में पीएम श्री महाविद्यालय, हरदा में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में छात्रों के बीच पहुंचकर प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने की मांग को लेकर उन्हें जागरूक किया। एनएसयूआई पदाधिकारियों का कहना है कि छात्रों को अपने प्रतिनिधि का सीधे चुनाव करने का अधिकार मिलना चाहिए। संगठन की मांग है कि छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली के माध्यम से कराए जाएं, जिससे छात्र अपनी पसंद के प्रतिनिधि को सीधे चुन सकें। प्रदर्शन के दौरान प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव की मांग प्रमुखता से उठाई गई। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ बिश्नोई ने कहा कि संगठन की एक ही प्रमुख मांग है कि छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएं। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकार और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा।

0 Views

Leave a Reply