Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सनफ्लावर स्कूल ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

2 min read

अनोखा तीर, हरदा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सनफ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, हरदा द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती भूवनेश्वरी पांडे द्वारा किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के 20 एनसीसी कैडेट्स ने सीटीओ वैशाली मंडलेकर के नेतृत्व में हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक रैली में सहभागिता की। रैली के दौरान कैडेट्स ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के जयघोष से वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। मार्ग में नागरिकों ने भी तिरंगा रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। रैली के समापन अवसर पर प्राचार्य श्रीमती भूवनेश्वरी पांडे ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय पहचान और गौरव का प्रतीक है। हमें सदैव इसके सम्मान और गरिमा को बनाए रखने के लिए तत्पर रहना चाहिए। विद्यालय द्वारा आयोजित इस तिरंगा रैली ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

2 Views

Leave a Reply