महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष का खो-खो में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। महर्षि ज्ञानपीठ हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा की कक्षा आठवीं के विद्यार्थी हिमाक्ष राठौर का चयन खो-खो खेल में राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। हिमाक्ष का चयन नर्मदापुरम संभाग से एकमात्र खिलाड़ी के रूप में किया गया है, जो आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। हिमाक्ष राठौर ने न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे जिले और संभाग का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर हिमाक्ष ने कहा, हमारे विद्यालय में खेलकूद के लिए बहुत अच्छा वातावरण है। बड़े-बड़े खेल मैदान और नियमित अभ्यास की सुविधा मिलने से हमें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। हिमाक्ष के कोच नितिन रामकुचे ने बताया कि हिमाक्ष अत्यंत मेहनती और होनहार खिलाड़ी हैं। पिछले दो वर्षों से वह नियमित अभ्यास कर रहे हैं। विद्यालय के कई अन्य विद्यार्थी भी विभिन्न खेलों में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो रहे हैं, जो संस्था की खेल नीति की सफलता को दर्शाता है। विद्यालय के संचालक दीपकसिंह राजपूत ने हिमाक्ष राठौर को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि महर्षि ज्ञानपीठ हमेशा शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता रहा है। हिमाक्ष की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

Views Today: 12

Total Views: 42

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!