पूर्व मंत्री कमल पटेल का हुआ लड्डुओं से तुलादान

अनोखा तीर, सिरकंबा। ग्राम में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के प्रयासों से करोड़ों की लागत से खेत से गांव तक सड़के बनाई गई हैं। जिनका लोकार्पण आज पूर्व मंत्री के हाथों से किया गया एवं २५ लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन भी किया गया। ग्राम सरपंच श्रीमती बसुबाई के द्वारा पूर्व मंत्री का लड्डुओं से तुलादान किया गया। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलौत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, उपाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र भाटी, भाजपा नेता भागवत पटेल, अरुण राजपूत, मुकेश राठौर आदि उपस्थित थे। इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री से ग्राम नकवाड़ा में शासकीय हायर सेकेंडरी खुलवाने की मांग की। वहीं मगरधा मुख्य मार्ग पर पुलियाओं का निर्माण, सिरकंबा-झाड़पा मार्ग पर पुल निर्माण, गहाल से नकवाड़ा नहर मार्ग, गहाल से मुक्तिधाम पहुंच मार्ग बनवाने सहित अन्य मांग की।

101 Views

Leave a Reply