युवक के पास से 2 लाख से ज्यादा की एमडी ड्रग्स पकड़ी
अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा तथा एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आरएस तिवारी व उनकी टीम ने गुरूवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से लगभग 10 ग्राम एमडी ड्रग्स पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिसकी कीम 2 लाख 20 हजार रूपए बताई जा रही है। थाना प्रभारी श्री तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम झालवा निवासी हेमंत पिता दीपक सेन एलबीएल कॉलेज रोड पर भैरव बाबा मंदिर के पास एमडी ड्रग्स बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही टीम में शामिल सहायक उपनिरीक्षक संजय ठाकुर, प्रधान आरक्षक करण साहू एवं आरक्षक वीरेन्द्र राजपूत ने घेराबंदी कर एक कार को रोका। जिसमें आरोपी एमडी के साथ मिला। पुलिस ने आरोपी को कार और मोबाइल जब्त किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह एमडी हंडिया के पास अजनास गांव के विष्णु से खरीदी है। पुलिस ने आरोपी हेमंत और विष्णु के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया है। आरोपी को शुक्रवार न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई ….

62 Views


