अनोखा तीर, भोपाल। अर्चना प्रकाशन न्यास भोपाल के तत्वावधान में कल 30 जनवरी शुक्रवार को श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन में शरद स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अभा सह प्रचारक प्रमुख अरुण जैन मुख्य वक्ता होंगे। संघ के प्रांत चालक अशोक पांडेय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। स्मृतिशेष शरदचंद मेहरोत्रा अर्चना प्रकाशन न्यास के संस्थापक हैं। उनकी पुण्यतिथि पर न्यास द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। न्यास के प्रबंध न्यासी राकेश जैन ने बताया कि इस अवसर पर तीन पुस्तकों तथा वार्षिक स्मारिका का लोकार्पण भी किया जाएगा। लेखक डॉ.विकास दवे की पुस्तक भारत का जय घोष वंदे मातरम, लेखक लाजपत आहूजा की पुस्तक धर्म की ढाल गुरु तेगबहादुर तथा लेखक रमेश शर्मा की पुस्तक भगवान बिरसा मुंडा। वार्षिक स्मारिका शताब्दी के निहितार्थ के संपादक हैं प्रो उमेश कुमार सिंह। कार्यक्रम शाम पांच बजे शुरू होगा।
Views Today: 6
Total Views: 34

