फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक शशांक ने विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु इनाम घोषित किए है। उन्होने थाना टिमरनी के अपराध क्र. 393/2020 धारा 279, 337 भादवि में फरार आरोपी राकेश पिता रेवाराम जाट निवासी ग्राम गोंदागांव खुर्द, अपराध क्र.17/2026 धारा 61(2), 316(5), 318(4), 3(5) बीएनएस में फरार आरोपियों सुखविन्द्र सिंह खरूर, डिम्पल खरूर, अमरेश मनोहर देशपाण्डे, आरिफ निसार सभी निवासी जीरकपुर एवं एजेन्ट शैलेन्द्र राय निवासी इन्दौर, अपराध क्र.367/2024 धारा 296, 115(2), 351(3), 119(1), 315 में फरार आरोपी प्रदीप पिता रमेश उइके निवासी वार्ड क्र.1 टिमरनी, अपराध क्र.197/2022 धारा 379 भादवी में प्रकरण क्र.225/2023 में फरार आरोपियों जगदीश उर्फ जंगाबली पिता प्रहलाद सिसोदिया, मनोज पिता जगदीश सिसोदिया, राज पिता प्रहलाद सिसोदिया निवासी गुलखेड़ी जिला राजगढ़, अपराध क्रमांक 596/2022 धारा 457, 380 भादवि में प्रकरण क्र. 471/2023 में फरार आरोपी परसराम पिता बद्रीप्रसाद बंजारा निवासी सामरधा तथा अपराध क्र.195/2023 धारा 363, 368, 376, 34 भादवि पास्को एक्ट के प्रकरण क्र.87/2023 में फरार आरोपी छोटू उर्फ दिलीप पिता गोकुल निवासी भौनखेड़ी की तलाश एवं पतारसी हेतु प्रत्येक प्रकरण में 3-3 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।  इसी प्रकार थाना सिविल लाईन के अपराध क्र.427/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट में फरार आरोपी शंकर उर्फ रामशंकर बिश्नोई निवासी कांकरिया की तलाश एवं पतारसी के लिए 1 हजार रुपए तथा थाना टिमरनी के अपराध क्र.138/2021 धारा 294, 323, 506 भादवि में प्रकरण क्र.447/2022 में फरार आरोपी शिवप्रसाद पिता भैयालाल कोरकू निवासी ग्राम झाड़बीड़ा थाना रहटगांव की तलाश एवं पतारसी हेतु 2 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।   जारी उद्घोषणा में कहा गया है कि जो व्यक्ति इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जरूरी सूचना देगा या गिरफ्तारी में मदद करेगा, उसे इनाम की यह राशि दी जाएगी। यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का मान्य होगा।

Views Today: 6

Total Views: 32

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!