हायर सेकण्ड्री स्कूल मगरधा में मनाया आनन्द उत्सव  

अनोखा तीर, हरदा। हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम पंचायत मगरधा में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कबड्डी, खो खो एवं अन्य खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अतिरिक्त ग्राम पंचायत के युवा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं ट्रॉफ़ी प्रदान की। कार्यक्रम जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोत, भीमराज गौर, दिलीप गौर, नेहरूलाल बरेजा, नीरज माहेश्वरी, रमेश मीना, ब्लॉक स्रोत समन्वयक नायरे व पंचायत सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।

97 Views

Leave a Reply