पशु कल्याण जागरुकता माह के तहत नि:शुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण 30 जनवरी को

अनोखा तीर, हरदा। कार्यालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला हरदा द्वारा 14 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक ‘पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरुकता माहÓ मनाया जा रहा है, जिसके तहत जिले में विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा हरदा अजय रामटेके ने बताया कि 30 जनवरी को नि:शुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण कार्यक्रम के तहत प्रात: 9 बजे से शाम 4 बजे तक पशु चिकित्सालय दूध डेयरी परिसर छीपानेर रोड हरदा में श्वानों के लिए नि:शुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 31 जनवरी को शाम 4 बजे से 6 बजे तक विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों पर चर्चा हेतु एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया जाएगा।

84 Views

Leave a Reply