-दो मिनिट का मौन रखकर देंगे श्रद्धांजलि
अनोखा तीर, हरदा। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में प्रतिवर्ष 30 जनवरी को नागरिकों द्वारा मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी जाती है। इसी क्रम में 30 जनवरी को सुबह 11 बजे सभी गतिविधियाँ रोक कर दो मिनिट के लिये मौन धारण करने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए हंै। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि कलेक्ट्रेट व अन्य शासकीय कार्यालयों में सुबह 11 बजे से अधिकारी कर्मचारी मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होने निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी कर्मचारी शासन के इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
Views Today: 2
Total Views: 32

