मांगलिक भवन के समीप की साफ-सफाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-स्वयं सेवको ने क्यारियों का निर्माण कर किया श्रमदान  
-एनएसएस का बुंदडा में विशेष आवासीय शिविर का तृतीय दिवस  
अनोखा तीर, हरदा। लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय, हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्राम बुंदडा में आयोजित इकाई विशेष आवासीय शिविर का तृतीय दिवस प्रभात फेरी के साथ शुरू हुआ। शिविरार्थियों ने आह्वान गीत और संदेशपरक नारों के माध्यम से नई सुबह का स्वागत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। प्रभात फेरी के उपरांत सभी स्वयंसेवक रोल पोस्ट पर एकत्रित हुए, जहाँ सामूहिक योग अभ्यास किया गया और लक्ष्य गीत का गायन किया गया। तत्पश्चात कोर समूह के सदस्यों ने तृतीय दिवस के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने मांगलिक भवन के समीप परिसर की साफ-सफाई की और क्यारियों का निर्माण कर श्रमदान किया। इसके पश्चात ग्राम में स्वच्छता का संदेश देते हुए जागरूकता रैली निकाली गई। आज के बौद्धिक सत्र में जैविक खेती  परंपरा से भविष्य तक विषय पर चर्चा आयोजित की गई। सत्र में बालागांव से पधारे उन्नत कृषक नन्हेंलाल भाटी ने जैविक खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। पूर्व जिला संगठक जगदीश गौर ने एनएसएस के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए लक्ष्य गीत गाकर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक सुश्री स्वाति मालवीय ने अपने विद्यार्थी जीवन के एनएसएस शिविर अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को प्रेरक जानकारियों से अवगत कराया। बौद्धिक सत्र में ग्रामवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जय जगत जय जगत गीत का सामूहिक गायन किया गया और भारत माता की जय के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। अंत में सभी स्वयंसेवकों ने अपने तीन दिनों के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती हर्षा जायसवाल द्वारा सभी ग्रामवासियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Views Today: 10

Total Views: 30

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!