ग्राम चौकी में हुआ गायत्री पंचकुंडी  यज्ञ

  अनोखा तीर, हरदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में गायत्री शक्तिपीठ हरदा के परिजनों द्वारा हंडिया तहसील के ग्राम चौकी में श्रद्धेय कपूर जी एवं शंकरलाल गुर्जर के प्रांगण में गायत्री पंचकुंडी यज्ञ का आयोजन किया गया। यह यज्ञ शैलेंद्र पाराशर, आर गौर एवं चंद्रशेखर टिकरिया द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया। इस अवसर पर गांव के अनेक परिजन उपस्थित रहे, साथ ही बहन साधना गौर, किरण गौर और सियाराम गौर भी मौजूद थे।

74 Views

Leave a Reply