-हंडिया-नर्मदा घाट पहुंच मार्ग की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान
अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा वन मंडल हरदा (उत्पादन) के नवनिर्मित कार्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में हुए प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर की गई शिकायत पर मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने संज्ञान लेते हुए कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। विधायक डॉ. दोगने ने विगत दिनों मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष, प्रमुख सचिव विधानसभा सहित वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजकर अवगत कराया था कि लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान शासकीय पत्थर पर पूर्व मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष का नाम अंकित किया गया, जो निर्धारित शासकीय प्रोटोकॉल के विपरीत है। यह कार्य वन मंडलाधिकारी हरदा (उत्पादन) द्वारा किया गया, जिसे प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन बताया गया है। शिकायत पर विधानसभा सचिवालय के प्रशासकीय अधिकारी द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र प्रेषित कर मामले में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को नेशनल हाईवे फोर लेन सड़क मार्ग से नर्मदा नदी के पुल के पास नीचे उतरकर ग्राम हंडिया एवं नर्मदा घाट तक जाने के लिए सड़क मार्ग उपलब्ध कराने की जन हितकारी मांग को लेकर पत्र भेजा गया था। इस पर केंद्रीय मंत्री द्वारा जवाबी पत्र जारी कर जानकारी दी गई है कि उक्त मांग को आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रेषित कर दिया गया है।
Views Today: 16
Total Views: 94

