आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्या को उठाया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय मजदूर संघ ने गुरूवार को कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन देकर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण का मुद्दा उठाया है। जिला मंत्री प्रबल पंवार ने बताया कि कलेक्टर रेट पर जो कुशल एवं अकुशल आदि श्रेणी बनाई है, उसके तहत कर्मचारियों को भुगतान नही दिया जा रहा है। इसके अलावा महंगाई भत्ता और जॉब कार्ड भी उपलब्ध नही कराए हैं। इतना ही नही, कर्मचारियों के पास सैलरी स्लीप नही है। ग्रेज्यूटी बोनस के लाभ से वंचित हैं। इन सबको मिलाकर कुल 9 सूत्रीय मांगों को रखा है। भारतीय मजदूर संघ ने कर्मचारियों की उपरोक्त समस्याओं का अविलंब समाधान करने की मांग की है।

Views Today: 2

Total Views: 94

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!