अनोखा तीर, हरदा। सिविल लाइन पुलिस ने एक दिन पहले अड़ीबाजी की शिकायत मिलने पर संबंधित युवक के विरूद्व प्रकरण कायम कर गुरूवार को जुलूस निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक योगेश पिता प्रकाश असरानी उम्र 20 साल निवासी शिवशक्ति कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र हूॅ। हमारी दुकान पुरानी सब्जी मंडी में यश डिस्पोजल के सामने सांई राम प्राव्हीजन के नाम से है। 24 जनवरी को पिता प्रकाश असरानी इन्दौर में राधा स्वामी सत्संग सुनने गए थे। जिसके चलते योगेश दुकान पर बैठा था। उसी दिन रात लगभग 8 बजे दाउद दिल्ली आया और बोला कि मुझे फ्री में आइस्क्रीम खिला। इस बात की मना करने पर वह अपने हाथ से आइस्क्रीम निकालने लगा। जिसका विरोध करने पर गंदी गंदी गालियां देने लगा, वहीं तुझे देख लेने की धमकी देकर चला गया। इसके कुछ देर बाद साथी साबिर के साथ दुकान पर आया और दारू के लिए पैसे मांगे। योगेश के मना करने पर गालियां व थप्पड़ मारने लगा। यह भी कहा कि आगे से पैसे न देने का अंजाम बुरा होगा। घटना अन्य युवकों ने देखी व सुनी। घटना के बाद 27 जनवरी को जब पिताजी वापस आए तो उन्हें सारी बात बताई। उनके कहने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की थी।
अड़ीबाज के खिलाफ मामला दर्ज, जुलूस भी निकाला

51 Views


