मसनगांव में महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री को लेकर मोर्चा खोला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-शराब दुकान पर जाकर दी शराब बिक्री बंद करने की चेतावनी
अनोखा तीर, मसनगांव। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए महिलाओं ने सड़क पर उतरकर मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को ग्राम की महिलाओं ने उन दुकानों पर जाकर दुकानदारों को शराब की बिक्री तुरंत बंद करने की चेतावनी दी। इस दौरान भुआणा समाज के द्वारा गठित दल महिला संगठन की अध्यक्ष छाया पाटिल और संगठन के पदाधिकारी ग्राम की महिलाओं के साथ अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे। छाया पाटिल ने बताया कि ग्राम में कई दिनों से शराब बिक्री बंद कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन की ओर से अवैध शराब विक्रेताओं को संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करता है तो महिला मोर्चा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों में देशी, विदेशी और कच्ची शराब के विक्रय पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि गांव-गांव शराब की बिक्री से युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। युवा रोजगार करने के बजाय नशे का शिकार बन रहे हैं। गांव में सड़क किनारे चाय-पान की गुमटी और अंडे के ठेलों पर खुलेआम शराब बेची जा रही है, जिससे गांव में शराबियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आसपास के अन्य गांव के लोग भी यहां आकर शराब पीकर गाली-गलौज करते नजर आते हैं। महिलाओं ने कहा कि यदि शराब विक्रेताओं द्वारा बिक्री बंद नहीं की गई तो जिला कलेक्टर को शिकायत करके आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 82

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!