अनोखा तीर, करताना। हरदा-छिपानेर मार्ग पर गुरुवार को करताना के समीप छिपानेर से रेत लेकर हरदा की ओर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खंती में पलट गई। बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में थी, इसी दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन पलट गया। घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।
70 Views



