पूर्व मंत्री कमल पटेल ने अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों में फसल निरीक्षण किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल भोपाल से हरदा पहुंचे और अतिवृष्टि तथा ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा कर खेतों में फसलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और हम किसानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। किसानों को इस संकट की घड़ी में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सरकार उनके साथ खड़ी है। पूर्व मंत्री कमल पटेल ने ग्राम पंचायत सोनतलाई में किसानों से मुलाकात की और फसलों का निरीक्षण किया। संतोष पटेल ने सोनतलाई में 8 एकड़ में शिमला मिर्ची की फसल लगाई थी, जिसमें 27 जनवरी को ओलावृष्टि के कारण भारी नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि यह नुकसान लगभग पांच-छह किलोमीटर के क्षेत्र में फैला, जिसमें करणपुरा, लोटिया, हनीफाबाद, काली सराय, सेंधौर, सोनतलाई, बिछोला और अजनास शामिल हैं। पूर्व मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार ने आरपीसी 6-4 के तहत फसल नुकसान की भरपाई के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर किसानों को प्रति हेक्टेयर 16,000 रुपए की राहत दी जाएगी। इसके अलावा, किसानों की फसल बीमा के तहत भी सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री मोदी जी की नई पॉलिसी के अनुसार यदि किसी किसान के खेत में नुकसान होता है, तो वह 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को सूचना देकर तत्काल दावा कर सकता है। पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की हर संभव सहायता करेगी। हरदा तहसील के अधिकारियों, तहसीलदार, पटवारी और आरआई की टीम सर्वे कर किसानों का पंचनामा बनाएगी। किसानों को न केवल फसल की क्षति की भरपाई मिलेगी, बल्कि उन्हें बीमा के माध्यम से भी राहत दी जाएगी, ताकि वे भविष्य में निर्भय होकर खेती कर सकें। कमल पटेल ने किसानों को आश्वासन दिया कि संकट की इस घड़ी में सरकार कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी है।

Views Today: 2

Total Views: 50

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!