भारी भरकम बिजली बिलो ने बढ़ाई चिंता

– कलेक्ट्रेट पहुंचे बड़वानी के आदिवासी परिवार
अनोखा तीर, हरदा। रहटगांव तहसील के ग्राम बड़वानी के आदिवासी परिवार बिजली की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां गांव में व्याप्त बिजली संकट को लेकर एसडीएम अशोक डेहरिया को एक ज्ञापन दिया। जिसके माध्यम से आदिवासियों ने कहा कि पहले गांव में 200 रूपए प्रतिमाह बिजली बिल आता था, जो बढ़कर अब भारी भरकम राशि में तब्दील हो गया है। जिसके चलते विधुत वितरण कंपनी ने गांव की बिजली काट दी है। जिससे गांव के करीब सवा सौ घर  अंधेरे में डूब गए हैं। जबकि गांव के लाइनमेन बबलू को सभी लोग हर महिने 200 रूपए देते थे। परंतु रहटगांव आने के बाद मालूम हुआ कि लंबे समय से कोई राशि जमा नही हुई है। जिससे आदिवासी परिवारों की चिंता ओर अधिक बढ़ गई है। इसी मामले में एक आवेदन देकर जांच की मांग की है। उनकी मांग पर एसडीएम श्री डेहरिया ने जांच का भरोसा दिया है। बता दें कि बड़वानी के 137 आदिवासी परिवारों पर भारी भरकम राशि बकाया होने की बात सामने आई है।

84 Views

Leave a Reply