एक दिन पहले बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण कई गांवों में किसानों की फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है। इसी को लेकर करणपुरा के ग्राम सेनगुड मॉल एवं सेनगुड दमामी के किसानों ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारी को एक ज्ञापन दिया। जिसके माध्यम से कहा कि 27 जनवरी की रात को तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण ग्राम के किसानों की फसल बुरी तरह नष्ट हो गई है। जिसका अविलंब सर्वे किया जाना नितांत जरूरी है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके। इस दौरान गांव के कई किसान मौजूद थे।
55 Views



