कलेक्टर के निर्देश पर सर्वे दल का गठन

कलेक्टर सिद्वार्थ जैन के निर्देश पर एसडीएम अशोक डेहरिया ने तहसीलदार-नायब तहसीलदार के मार्गदर्शन में सर्वे दल गठित किया है। जिसमें सहायक कृषि विस्तार अधिकारी तथा सहयोगी राजस्व अमला शामिल किया गया है। दल के समस्त सदस्यों को निर्देशित किया है कि संयुक्त रूप से असमायिक हुई वर्षा एवं ओलावृष्टि की मौके पर जाकर जांच करें। वहीं 3 दिवस में संबंधित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। जिसके अंतर्गत मौका निरीक्षण एवं पंचनामा की कार्रवाई में संबंधित ग्राम के कृषक एवं जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर कराए जाए। इसके अलावा संबंधित हल्का पटवारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी को मौके की फोटो व वीडियो बनाकर संधारित करने के निर्देश प्रदान किए हैं। जो आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराए जाए।

77 Views

Leave a Reply