गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस जिले में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम हरदा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन मुख्य अतिथि होंगे।
मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि कलेक्टर सिद्धार्थ जैन प्रात: 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि परेड निरीक्षण करेंगे, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर प्रात: 9:30 बजे मार्चपास्ट की सलामी लेंगे और इसके बाद प्रात: 9:45 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे तथा 10:15 बजे से झांकी प्रदर्शन होगा।

55 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!