तीन दिवसीय मां नर्मदा प्राकट्योत्सव की शुरुआत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-आज लोकगीत एवं रीति-रिवाज पर दी प्रस्तुति
अनोखा तीर, हरदा। नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में शुक्रवार को तीन दिवसीय मां नर्मदा प्राकट्योत्सव की शुरुआत हुई। सुबह समाजजनों ने बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती एवं मां नर्मदा का पूजन कर नर्मदाष्टक एवं आरती की। दोपहर में समाज के कथावाचक, पंडित, आचार्य, 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग, पत्रकार, प्रतिभाशाली विद्यार्थी तथा समाज के चुनाव में भूमिका निभाने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया। सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रिटायर्ड जज अनिल पारे, नेचुरोपैथी डॉ. अम्बर पारे, वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद बरगले, मुख्य ट्रस्टी अशोक पाराशर और महिला अध्यक्ष किरण काशिव मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि अनिल पारे ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की सराहना की। डॉ. अम्बर पारे ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में समर्पण भाव से कार्य करने वाले समाजजनों की कर्मठता और त्यागनिष्ठ भावना वंदनीय है। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र पारे ने किया, जबकि अंत में आभार मुख्य ट्रस्टी अशोक पाराशर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में ट्रस्टी राजेंद्र गुहा, दीपक शुक्ला, ऋषि पारे सहित समाजजन उपस्थित रहे।

135 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!