मां नर्मदा को 551 मीटर की चुनरी अर्पित करेंगे विधायक दोगने  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। माँ नर्मदा के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर 25 जनवरी रविवार प्रात: 11 बजे हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, हंडिया स्थित नर्मदा मंदिर में पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की समृद्धि व खुशहाली की कामना करेंगे। इस अवसर पर वे जीवनदायिनी माँ नर्मदा को 551 मीटर लंबी चुनरी अर्पित करेंगे। ज्ञात हो कि हरदा विधायक डॉ. दोगने पिछले 13 वर्षों से माँ नर्मदा को नर्मदा जयंती के अवसर पर चुनरी अर्पित करते आ रहे हैं। हरदा विधायक डॉ. दोगने ने समस्त कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर आशीर्वाद देने की अपील की है।

63 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!