Skip to content
Sunday, 25 October 2026
देवास

बस-कंटेनर की भिड़ंत में कंटेनर चालक की मौत

3 min read
Text Size:

–16 यात्री घायल, दो को हरदा रेफर किया
– इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम दुलवा के पास की घटना

अनोखा तीर, खातेगांव। इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर ग्राम दुलवां के पास एक यात्री बस मीनाक्षी बस और कंटेनर की सुबह करीब 9 बजे आमने-सामने की भीडंत हो गई। जिसमें कंटेनर के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं यात्री बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए। पुलिस थाना नेमावर से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस कांटाफोड़ से हरदा, सिवनी  मालवा जा रही मीनाक्षी बस एमपी 41 पी 2658 व हरदा की ओर से आ रहे कंटेनर एनएल 01 एहच 9000 की जोरदार आमने-सामने की भीडंत में कंटेनर ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई।
कछुआ गति से चल रहा निर्माण कार्य
इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है। लंबे समय से चल रहे इस निर्माण कार्य के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग पर अभी कुछ दिनों पहले एक बस चालक ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा था। सोमवार सुबह ०9 बजे के करीब बस और कंटेनर के बीच यह भीषण हादसा हुआ। जिसमें मीनाक्षी बस बैठे करीब 15 यात्री घायल हो गए। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही तीनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव को कंटेनर से निकालकर पीएम के लिए सिविल अस्पताल खातेगांव पहुंचाया गया। घायल यात्रियों को खातेगांव शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। जहां संसाधनों के अभाव में भी घायलों का उपचार चिकित्सकों ने किया। नगर के जागरूक नागरिकों का कहना है कि आखिर कब खातेगांव स्वास्थ्य केंद्र को वह तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी, तब किसी सड़क दुर्घटना में घायलों को उपचार के लिए रेफर नहीं करना पड़ेगा। खातेगांव ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. तुषार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बस दुर्घटना में 15 लोग घायल हुए एवं एक व्यक्ति मुस्ताक पिता रसूल उम्र 37 वर्ष निवासी टाकपरी तहसील तीजारा जिला अलवर राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं ओमप्रकाश पिता चंपालाल उम्र 38 वर्ष एवं पप्पी पति हेमराज उम्र 33 वर्ष जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हरदा रेफर किया गया। वहीं अन्य घालयों में राजेश पिता प्रहलाद, ओमप्रकाश, हरलाल, रामवतार, पप्पी पति हेमराज, ओम प्रकाश पिता चंपालाल, अंकित पिता राधेश्याम, मनीषा पति संतोष, राहुल पिता दिनेश, नीरज पिता गौरी शंकर, सत्यनारायण पिता गिरधारी लाल, आरती पति राहुल, केदार पिता  बद्री, आरोही पिता राहुल, तनिष्का पिता राहुल शामिल हैं।

658 Views
What do you think?

Leave a Reply