पंजीयन कार्यालय अवकाश दिवसों में भी खुले रहेंगे

अनोखा तीर, हरदा। राज्य शासन के निर्देशानुसार नागरिकों को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा देने के लिये मार्च माह में सभी सार्वजनिक अवकाश दिवसों में प्रत्येक शनिवार व रविवार को जिला पंजीयक एवं सभी उप पंजीयक कार्यालय खुले रहेंगे। जिला पंजीयक दिनेश कुमार कौशले ने बताया कि माह मार्च 2025 में होली अवकाश 14 मार्च को छोड़कर शेष सभी सार्वजनिक अवकाश दिवसों में प्रत्येक शनिवार व रविवार को जिला पंजीयक एवं सभी उप पंजीयक कार्यालय, पंजीयन एवं शासकीय कार्य के लिए खोले जाएंगे।

451 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply