आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर हरदा जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘पोषण ट्रैकरÓ एप पर बच्चों की हाइट एवं वजन अपडेट करने के कार्य की नियमित मॉनिटरिंग शुरू हो गई है। पोषण ट्रैकर एप की जिला समन्वयक उर्वशी पटले ने शुक्रवार को जनपद पंचायत हरदा के सभाकक्ष में हरदा ग्रामीण की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें पोषण ट्रैकर एप संचालन के बारे में बताया। उन्होने कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रैकर एप में सही ढंग से प्रविष्टि करने हेतु प्रशिक्षण भी दिये। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी तथा सुपरवाइजर्स भी मौजूद थीं।

264 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!