विदाई समारोह में शॉल-श्रीफल देकर किया सम्मान

अनोखा तीर, हरदा। साधना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षक श्रीमती सावित्री अग्रवाल को आज शिक्षण विकास समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में भावभीनी विदाई दी गई। लगभग 30 वर्षों से वे विद्यालय में  शिक्षक  के रूप में कार्यरत थी। शिक्षण विकास समिति के उपाध्यक्ष संजय जैन ने  कहा कि एक निश्चित समय के बाद विदा होना, एक वैधानिक नियति है। इस अवसर पर हम उनके स्वस्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करते हैं। संस्था के सचिव सुरेशचंद्र अग्रवाल ने भी इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। श्रीमती अग्रवाल को शॉल श्रीफल और माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती वर्षा त्रिपाठी, नीतू दीक्षित सहित विद्यालय परिवार के सदस्य  उपस्थित थे।

269 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply