किसान मिलन समारोह का आयोजन  

खेती में नई तकनीक एवं गुणवत्ता की दी जानकारी
 अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय माहेश्वरी धर्मशाला में किसान मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पॉवरट्रैक कंपनी क्षेत्रीय मैनेजर रोहित पाल एवं अभिलाष मिश्रा ने संयुक्त रूप से किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों को ध्यान में रखते हुए पॉवरट्रैक ट्रैक्टरों में सावधानीपूर्वक लचीले बदलाव किए हैं। उन्होंने नई तकनीक एवं ट्रेक्टर की गुणवत्ता के विषय में जानकारी साझाकर किसान अपनी आय में किस तरह वृद्धि कर सकता है की जानकारी दी गई। किसान सरवन सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में पॉवरट्रैक की उपयोगिता एवं कार्य बताएं।  इस मौके पर हरदा सहित आसपास के बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम में कोठारी एग्रो केमिस्ट हरदा संचालक प्रकाश कोठारी एवं कृष्णा कोठारी ने किसानों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र श्रीवास्तव द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन मुईन अख्तर खान ने किया।

366 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply