चलती बाइक की चेन में साड़ी फंसने से सड़क पर गिरी बुजुर्ग महिला, गंभीर  घायल

अनोखा तीर, हरदा। जिले के ग्राम नौसर में बाइक पीछे बैठी एक बुजूर्ग महिला की साड़ी अचानक  बाइक की चेन में फंस गई। जिससे महिला चलती बाइक से सड़क पर गिर गई और घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पतताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार  गायत्री बाई पति हेमराज उम्र 60 वर्ष  निवासी ग्राम गोंदागांव खुर्द अपने पोते के साथ टिमरनी डॉक्टर को दिखाने बाइक से जा रही थी। तभी ग्राम नौसर के पास महिला की साड़ी बाइक की चैन में जाकर फंस गई। जिससे महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। तभी आसपास के लोगों ने महिला की साड़ी को काटकर चेन से निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर महिला का उपचार चल रहा है।

378 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply