4 बुलेट से अमानक मॉडिफाईड सायलेंसर जप्त कर बनाए चालान
अनोखा तीर, हरदा। यातायात पुलिस द्वारा शहर में अमानक मॉडिलाईड सायलेंसर के साथ फटाके की अवाज करने वाले चार वाहन चालको पर चालानी कार्यवाही की गई है। साथ ही चारों बुलेट मोटरसाइकल के सायलेंसर भी जप्त किए गए है। आप को बता दें कि पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में मॉडिफाईड सायलेंसर का उपयोग कर फटाके की आवाज निकालते हुए मोटरसाइक चलाने वाले चालकों के विरूद्ध एक बार फिर से अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान के तहत गुरूवार को यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहों एवं मार्गों पर पुलिस जवानोंं को तैनात कर सायलेंसर से तेज आवाज निकालने वाली15 बुलेट मोटरसायकल पकड़कर थाना यातायात लाया गया। जहां पुलिस द्वारा साउण्ड लेवल मीटर से परिक्षण करने पर चार बुलेट के सायलेंसर अमानक पाए गए, जिन्हे यातयात पुलिस द्वारा जप्तकर चालानी कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी संदीप सुनेश ने बताया की सायलेंसर से फटाके की आवाज निकालकर बुलेट चलाने वालों के विरूद्ध शहर के लोगों द्वारा शिकायत मिल रही थी जिसके तहत कार्यवाही की गई। उक्त अभियान के तहत इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संदीप सुनेश, सउनि रूपसिंह उईके, प्रआर अमरधुर्वे, आर रतन, अंकज और ललित शामिल रहे ।


