मंडी निधि से बनी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम सड़क योजना के तहत मंडी निधि से पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने ग्राम नकवाड़ा में किसानों को 3 कि.मी की पक्की सड़क बनाने की सौगात दी थी। करोड़ों की लागत वाली यह सड़क 3 माह में ही ठेकेदार के भ्रष्टाचार के कारण बदहाल हो गई है। ग्राम के किसानों ने जब उक्त निर्माणकर्ता ठेकेदार से सड़क के पुर्ननिर्माण की बात कही तो वह ठेकेदार इन किसानों को ही अपनी पहुंच और दबंगाई दिखाने लगा है। ग्राम नकवाड़ा के पूर्व उप सरपंच अरुण राजपूत ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए नहर के किनारे कृषि मंत्री के कार्यकाल में किसानो को पक्की सड़क की सौगात मिली थी, लेकिन यह सड़क ठेकेदार द्वारा न तो निर्धारित मापदंडो के अनुसार बनाई और न ही इस सड़क निर्माण में कोई गुणवत्ता का ध्यान रखा गया। 3 माह में यह सड़क जगह-जगह से फूट गई है। ठेकेदार द्वारा इस गारंटी वाली सड़क पर थेगड़े लगाकर अपने भ्रष्टाचार को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में जब किसानों ने ठेकेदार मधु दोगने से बात की तो उसने ग्रामवासियों को धमकाते हुए अपनी पहुंच का हवाला देते हुए जितनी शिकायत करना हो उतनी शिकायत करने की बात कहकर सड़क निर्माण न करने की बात कही है। ठेकेदार के इस रवैये से आहत होकर ग्रामवासियों के साथ किसान अरुण राजपूत शुक्रवार सुबह 11 बजे मगरधा रोड पर धरना देंगे।

451 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!