अनोखा तीर, हरदा। नगर में बुधवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय मंडी प्रांगण स्थित श्री पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का श्री जगन्नाथ जी के रूप में श्रंगार किया गया। जिसमें महादेव अपने दिव्य बर्फानी बाबा के स्वरूप में दिखाई दे रहे हैं। जयकृष्ण चांडक ने बताया कि इस मंदिर में विगत २१ सालों में सतत् सन्त्यानवेवां श्रृंगार स्वरुप है। करीब सात घंटे लगे इसे पूर्ण करने में श्रृंगार में रुई, रंग, कपड़ा, लेस, फूलों की माला और रांगोली का उपयोग किया है। रोहित सोनी और उनकी टीम कला शास्त्रम के विशेष सहयोग से आज का श्रंगार पूर्ण हुआ।
652 Views





