शासकीय आईटीआई में वाल्वो आयशर का कैम्पस ड्राइव आज

अनोखा तीर, हरदा। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाल्वो आयशर बगरोदा भोपाल द्वारा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था हरदा में 27 फरवरी को प्रात: 10 बजे से एक दिवसीय कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्पस ड्राइव में वाल्वो आयशर द्वारा बी.वोक पद के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि इस कैम्पस ड्राइव में मध्यप्रदेश के किसी भी शासकीय अथवा प्रायवेट आईटीआई से केवल इंजीनियरिंग व्यवसाय ट्रेड फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक, डीजल मेकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, ट्रेक्टर मेकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक से आईटीआई उत्तीर्ण अथवा केवल 12 वीं उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष आवेदक सम्मिलित हो सकते हंै। कैम्पस कैम्पस ड्राइव में भाग लेने के लिए पुरुष आवेदक के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तथ महिला आवेदक के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित है। कैम्पस ड्राइव में भाग लेने इच्छुक आवेदक को स्वयं का पंजीयन करना अनिवार्य है। कैम्पस संबंधित अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई में उपस्थित होकर अथवा मोबाइल नंबर 9329192910 व 9926534319 पर संपर्क किया जा सकता है।

272 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply