प्रयागराज त्रिवेणी संगम का जल नल के माध्यम से पहुंचेगा शहर में

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया ने महाकुंभ प्रयागराज से त्रिवेणी संगम का पवित्र, निर्मल जल लाकर हंड़िया के वाटर पंप में मां नर्मदा के पवित्र जल में अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अद्भुत संगम केवल जल का नहीं, बल्कि दो महान नदियों की दिव्य ऊर्जा, आध्यात्मिक आशीर्वाद और सनातन संस्कृति की गहरी आस्था का प्रतीक है। इस पावन संयोग से समस्त श्रद्धालुओं को महाकुंभ स्नान का पुण्य प्राप्त होगा। तथा इस अमृततुल्य जल को ग्रहण कर वे अपने जीवन को और अधिक पवित्र एवं धन्य बना सकेंगे। मां गंगा और मां नर्मदा का आशीर्वाद समस्त भक्तों पर बना रहे और समस्त जीवों का कल्याण हो।

424 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!