अनोखा तीर, हरदा। हरदा नगर के प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 26 फरवरी को प्रात: अभिषेक पूजन, 9 बजे विशाल शोभायात्रा, दोपहर में भजन और पूजन तथा अभिषेक कार्यक्रम और शाम को विशाल लंगडी भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। गुप्तेश्वर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष चंद्रगोपाल सोनी खलीफा ने बताया कि इस अवसर पर हमारे अंचल की लोकप्रिय लंगड़ी भजन प्रतियोगिता में प्रदेश भर के प्रसिद्ध लंगडी भजन दल भाग लेंगे। श्री खलीफा ने इस अवसर पर भजन प्रेमियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
550 Views

