होटल संचालक की बाइक को टक्कर मारकर भाग निकला अज्ञात बाइक सवार

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार को सुबह करीब ९ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने होटल संचालक की बाइक को टक्कर मारी और मौके से भाग गया। हादसे में होटल संचालक  को चोट आई है। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूज पिता छगनलाल अग्रवाल उम्र्र ५० वर्ष निवासी सुदामा नगर को खंडवा रोड पर एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया और मौके भाग निकला। अनूज अग्रवाल होटल संचालक है और सामान लेकर जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

352 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply