हिंदी ओलम्पियाड के पोस्टर का विमोचन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। विश्व रंग अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलम्पियाड 2025 का आयोजन14 सितंबर से 30 सितंबर के मध्य होगा। यह कार्यक्रम विश्व रंग अंतर्राष्ट्रीय हिंदी फाउंडेशन, वनमाली सृजन पीठ भोपाल, रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में 14 सितंबर हिंदी दिवस से 30 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रभाषा हिंदी जिस देवनागरी लिपि में लिखी जाती है, वह बड़ी वैज्ञानिक लिपि है, उसमें दुनिया की किसी भी भाषा को लिखा जा सकता है। हिंदी की सर्वकालिक प्रमाणिकता, आवश्यकता और महत्व को देखते हुए यह पहल की जा रही है। हिंदी ओलंपियाड से छात्र-छात्राओं में हिंदी के प्रति आकर्षण उत्पन्न होगा। अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलम्पियाड 2025 के पोस्टर का लोकार्पण अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर कलेक्टर आदित्य सिंह ने किया, इस अवसर पर उन्होंने हिंदी प्रचार प्रसार में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड शुरुआत करने में खुशी प्रकट की एवं कार्यक्रम में पूर्णत: सहयोग करने का आश्वासन दिया एवं कहा कि हरदा साहित्कारों की भूमि है। यहां के युवा अवश्य ही प्रतियोगिता में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हरदा शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में भी आज अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलम्पियाड के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसमें स्वामी विवेकानंद कॉलेज में डॉ.संगीता बिले, शासकीय आदर्श कॉलेज के प्राचार्य विजय अग्रवाल, शासकीय टिमरनी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.जिनेंद्र जैन, शासकीय महाविद्यालय सिराली के प्राचार्य डॉ.पी.सी.काशिव, आई.टी.आई कॉलेज के प्राचार्य एसके मालवीय, मॉडल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य त्रिलोक शर्मा, चाणक्य विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य आशीष गुर्जर, संस्कार विद्या निकेतन के प्राचार्या प्रतिभा चौबे, सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य, राजेंद्र तिवारी द्वारा किया गया। इसके अलावा साहित्यकार डॉ.विनीता रघुवंशी एवं दुर्गेश नंदन शर्मा, समाजसेवी सुनील बागरे एवं राजीव बाहेती द्वारा विमोचन किया गया। हरदा जिले में इस प्रतियोगिता का संचालन वनमाली सृजन केंद्र हरदा की अध्यक्षा शोभा बाजपेई, संयोजक ज्ञानेश चौबे एवं आईसेक्ट के जिला प्रबंधक उमेश शर्मा एवं रामन क्षेत्रीय संसाधन केंद्र की स्वाति गुरु द्वारा किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 488

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!