ओद्योगिक क्षेत्र फेक्ट्री में लगी आग

समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
 अनोखा तीर, हरदा।  शुक्रवार को शहर की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सुबह करीब 5 बजे कर्मचारियों को भूसे से धुआं उठता दिखाई दिया। कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने मशीनों की मदद से भूसे को फैलाकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की इस त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। महिला उद्यमी संगीता तिवारी की इस फैक्ट्री में खेती के वेस्ट मटेरियल से कोयला बनाया जाता है। फैक्ट्री के गोदाम में बड़ी मात्रा में भूसा संग्रहित था। समय रहते कर्मचारियों को आग का पता चलने से बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सक्रिट होने से लगी।

303 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply