जयस ने रैली निकालकर बुनियादी समस्याओं को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अनोखा तीर, हरदा। गुरूवार को जिला मुख्यालय पर जयस ने वनांचल क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।  इस दौरान वीर तेजाजी चौक पर सैकड़ों आदिवासी एकत्रित हुए और रैली निकाल कर कलेक्टे्रट पंहुचे। जहां डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार नागू को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के बताया गया कि वनांचल क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आजादी के 75 साल बाद भी इन क्षेत्रों में बिजली, पानी, शिक्षा और रोजगार की समस्याएं बनी हुई हैं। वनांचल क्षेत्र में युवाओं को स्वरोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं सख्ती से लागू की जाएं। जयस के कार्यवाहक अध्यक्ष सत्यनारायण सुचार ने बताया कि जिले में करीब 27 हजार पात्र महिलाएं लाडली बहना योजना से वंचित हैं। उन्होंने पोर्टल दोबारा खोलकर इन महिलाओं को योजना से जोड़ने की मांग की। साथ ही, वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत आदिवासियों को उनकी पारंपरिक भूमि के पट्टे देने की मांग भी रखी। प्रदर्शनकारियों ने बैंकों में ई-केवाईसी की जटिल प्रक्रिया पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर और बुजुर्ग लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वन विभाग द्वारा आदिवासियों को उनकी पारंपरिक भूमि से बेदखल किया जा रहा है उस पर भी रोक लगाई जाए।

380 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply