विधायक प्रतिनिधि पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

अनोखा तीर, हरदा। जिले में एक विवादास्पद मामला सामने आया है। हंडिया थाने के टीआई आरपी कवरेती ने विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल के खिलाफ जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का मामला दर्ज कराया है। घटना 12 फरवरी की है। ग्राम देवास में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। टीआई कवरेती अपनी टीम के साथ स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान राहुल पटेल ने उनके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। अजाक्स थाने के डीएसपी सुनील लाटा ने बताया कि टीआई की शिकायत पर पटेल के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस विवाद में पहले ही हंडिया थाने में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज की गई थी।

754 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply