आज विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि ट्रांसफर करेंगे मुख्यमंत्री  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 21 फरवरी को मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा वर्ष 2023-24 में कक्षा 12 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण होने वाले 89 हजार 710 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 224 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी को 25 हजार रुपये की राशि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लैपटॉप खरीदने के लिये दी जा जाती है। यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रात: 10:30 बजे भोपाल के आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा।

493 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!