वक्फ बोर्ड की आय का 50 फीसदी हिस्सा मेधावी बच्चों पर होगा खर्च  : सनवर खान

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.सनवर खान हरदा में आयोजित पढ़ो पढ़ाओं और मुल्क की तरक्की में भागीदार बनो कार्यक्रम के तहत फरहत सराय में मुस्लिम समाज के दसवीं बारहवीं व आईटी विद्यार्थीयों को आर्थिक मदद के रूप में चेक वितरित किए। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सनवर खान ने बताया कि अब वक्फ बोर्ड की आय का 50 फीसदी हिस्सा मेधावी बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होगा। इसके लिए वक्फ बोर्ड हर जिले में एक कमेटी बनाएगा। ये कमेटी मेधावी और जरूरतमंद बच्चों का चयन करेगी, जिसके बाद उन्हें अधिकतम 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। अभी तक बोर्ड को केवल आय का 7 फीसदी हिस्सा ही मिलता था बाकी 93 फीसदी राशि मैनेजमेंट कमेटी के पास ही रहती थी।
किन छात्रों को होगा फायदा
एमपी वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि डोनर्स ने जिस उद्देश्य के साथ अपनी संपत्तियां वफ्फ बोर्ड को दान की है, उसका पालन होना चाहिए और इसीलिए यह फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी गरीब बच्चा 10वीं में 65 फीसदी से अधिक नंबर लाएगा, उसकी मदद वक्फ बोर्ड करेगा। अब पैसे का दुरुपयोग नहीं होगा। फरहत सराय कमेटी अध्यक्ष हाजी मुश्ताक अहमद ने बताया कि उपरोक्त मदद फरहत सराय हरदा की ओर से राशि दी गई। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर खान के हरदा आगमन पर भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलावर खान के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

 

555 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply