Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

गुरु गुण अनुवाद महोत्सव जैन समाज याद करेगा अपने गुरु को

1 min read

 

–सामूहिक महा आरती का होगा आयोजन

अनोखा तीर, हरदा। सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आज 6 फरवरी को आध्यात्मिक गुरु संत शिरोमणि श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रथम समाधि दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सकल दिगंबर जैन समाज हरदा द्वारा गुरु गुण अनुवाद महोत्सव मनाकर अपने गुरु के प्रति विनयांजलि देगा। जैन समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है। उनकी शिक्षाएं समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक हैं। इस मौके पर कई धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। आचार्य विद्यासागर महाराज ने अपने तप, त्याग और धर्म के प्रचार-प्रसार से समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई। उनके समाधि दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम उनकी स्मृतियों को समर्पित होगा।

675 Views

Leave a Reply