हरदा जिला अस्पताल में बड़ी आंत का हुआ सफल ऑपरेशन

 

एक्सरे और सिटी स्केन से पता चला कि आंत में छेद है

 

लोकेश जाट, हरदा। जिला अस्पताल में पहली बार बड़ी आंत का ऑपरेशन किया गया। जिसमें सफलता मिलने पर जरनल सर्जन डॉ. संदीप इवने खासे उत्साहित दिखे। वही मरीज और उसके परिजनों में भी खूशी देखी गई। इस तरह के ऑपरेशन के लिए मरीज को इन्दौर-भोपाल भेजा जाता है वहीं मरीज की सहमति भी जरूरी होती है। इस बीमारी का नाम परफोरेशन पेरोटीनोसिस जिसे आसान शब्दों में पेट की आंत में छेद होना बोला जाता है। जिसमें मरीज की आंत का ऑपरेशन कर आंत में हुए छेद को बंद किया जाता है। इस बीमारी से ग्रसीत मरीज को पेट दर्द, पेट फूलना और मल त्याग करने में परेशानी होती है। गांव केलवारी सिराली निवासी दीपक पिता रेहान सिंह जिला अस्पताल पहुंचा और उसने बताया कि उसे पेट दर्द, पेट फूलना तथा मल त्याग करने में समस्या बनी रहती है। जिसके बाद डॉ. संदीप इवने ने मरीज का एक्सरे और सिटी स्केन कराया। जिसमें डॉ. इवने ने पाया की मरीज की आंत में छेद है। जिसके बाद मरीज और उसके परिजनों को बीमारी और उसके ईलाज हेतु ऑपरेशन होने का कहा गया। जिसके बाद परिजनों ने ऑपरेशन की सहमति दी और मरीज का बीते २२ जनवरी को ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन से पूर्व मरीज को ऐनेथिसिया डॉ. कपिल पटेल की निगरानी में दिया गया। डॉ. संदीप इवने और टीम द्वारा किया गया यह सफल ऑपरेशन करीब डेढ़ घंटे चला। ऑपरेशन के बाद मरीज को सर्जिकल वार्ड के आईसीयू में भर्ती किया गया। तीन दिन बाद मरीज को भोजन दिया गया।  मरीज के पूर्ण तरह स्वस्थ्य होने पर २९ जनवरी की शाम उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस दौरान डॉ. सदीप इवने द्वारा लगातार मरीज की मानिटरिंग की गई।

छोटी जगह हुआ मेजर ऑपरेशन

डॉ. संदीप इवने ने बताया कि मरीज दीपक की समस्या से अंदाजा लग गया था कि आंत में समस्या हो सकती है। उसको पुख्ता करने मरीज का एक्सरे और सिटी स्केन कराया गया। जिसमें पेट की आंत में छेद पाया गया। जिसके बाद मरीज और परिजनों को ऑपरेशन के लिए इन्दौर-भोपाल जाने को कहा गया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते उन्होंने बड़े शहर जाने में असमर्थता जताई और यही ऑपरेशन करने की बात की। उन्होंने हम पर विश्वास दिखाया और ऑपरेशन की अनुमति दी। जिसके बाद मरीज की आंत का सफल आपरेशन किया गया। जो ऑपरेशन बड़े अस्पताल में हुआ करते है उसे छोटी सी जगह पर कर सफलता प्राप्त की गई है, जिससे मैं और टीम उत्साहित है। इस बीमारी में मरीज को पेट दर्द होता है पेट फूल जाता है साथ ही ठीक से मल त्याग नहीं होने  और आंत में छेद होने से मल मरीज के पेट में इक्कठा होने लगता है। इस बीमारी को परफोरेशन पेरोटीनासिस कहा जाता है।

स्वस्थ होकर दीपक पहुंचा घर, परिजन खुश

दीपक को पेट से जुड़ी यह समस्या आपरेशन के आठ दिन पहले से हो रही थी। जिसके बाद वह अपने परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहूंचा और जरनल सर्जन डॉ. संदीप इवने को दिखाया और अपनी समस्या बताई। जिसके बाद डॉ. इवने ने दीपक के कुछ टेस्ट कराए। जिसमें दीपक की आंत में छेद होना पाया। इस तरह के ऑपरेशन बड़े शहरों के बड़े अस्पतालों में किए जाते है। गरीबी के चलते उसने बड़ी जगह ऑपरेशन कराने में असमर्थता जताई। जिसके बाद २२ जनवरी को डॉ. संदीप इवने और टीम ने दीपक का  सफल ऑपरेशन किया। आपरेशन के आठ दिन बाद स्वस्थ्य होकर दीपक अपने घर पहुंच गया है और अब वह बेहतर महसूस कर रहा है। दीपक के स्वस्थ्य होने से परिजनों में खुशी की लहर है।

Views Today: 2

Total Views: 46

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!